फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर माह दो बार मनाया जाएगा पीएमएसएमए दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
अब महीने में दो बार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन हर माह की 9 व 24 तारीख को होगा। इस बार 24 अप्रैल को अवकाश होने के कारण 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए नौ तारीख को जनपद की छह स्वास्थ्य इकाइयों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन पहले से ही हो रहा है। हर माह की 24 तारीख को जनपद के सभी प्रथम संदर्भन इकाई (एफआरयू) स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक का आयोजन अप्रैल माह से शुरू किया गया है। डॉ. सत्य नारायण हरिश्चंद्र ने बताया कि केंद्र पर नियमित जांच व उच्च जोखिम युक्त गर्भावस्था की चिह्नित लाभार्थी को प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) कर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। जिले में हर माह की नौ तारीख को सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित किए जाने वाले पीएमएसएमए दिवस के साथ अब हर माह की 24 तारीख को एफआरयू पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक का आयोजन किया जाएगा। डॉ. हरिश्चंद्र ने बताया कि इस बार 25 अप्रैल को एफआरयू सीएचसी मड़ियाहूं, बदलापुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज तथा जिला महिला चिकित्सालय में पीएमएसएमए क्लिनिक डे मनाया जाएगा। यहां पर गर्भवती की प्रसव पूर्व हीमोग्लोबिन, शुगर, यूरिन जांच, ब्लड ग्रुप, एचआईवी, सिफ़लिस, वजन, ब्लड प्रेशर एवं अन्य जांच की नि:शुल्क सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही टिटनेस-डिप्थीरिया (टीडी) का टीका, आयरन, कैल्शियम एवं आवश्यक दवाएं मुफ्त दी जाएंगी। एचआरपी युक्त महिलाओं की पहचान, प्रबंधन एवं सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया जाएगा। पोषण, परिवार नियोजन तथा प्रसव स्थान के चयन के लिए सलाह भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें