फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को एकलव्य की मूर्ति से सीवी रमन छात्रावास तक सड़क किनारे बरगद, पीपल, नीम, मौलश्री, बोटल पाम एवं बोटल ब्रश के लगभग 130 पौधे लगाए गए। लगभग 20 पेड़ों के चारों ओर सुरक्षा जाली लगाकर उन्हें सुरक्षित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम रोवर्स रेंजर्स के समन्वयक डॉ. जगदेव की देखरेख में आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि हमारे जीवन में पेड़-पौधों का बहुत महत्व है। पेड़ हमें ऑक्सीजन के साथ स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं। वातावरण को भी स्वच्छ रखते हैं। इसकी जरूरत हमें कोविड-19 के दौरान देखने को मिली। हम सभी को पौधरोपण कर उनकी देखभाल करनी चाहिए। डॉ. जगदेव ने कहा कि मानव प्रकृति का अभिन्न अंग है और प्रकृति से जुड़ने के लिए हर व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम 10 पौधे लगाकर उसे संरक्षित और सुरक्षित करना चाहिए। चीफ वार्डन डॉ. राजकुमार ने कहा कि हमें अपने जन्मदिवस पर एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि वृक्ष केवल शुरुआत में देखभाल मांगते हैं। उसके बाद हमेशा हमारी सेवा करते हैं। इस अवसर पर डॉ. मनीष कुमार गुप्ता, सीवी रमन के वार्डन सुरेंद्र कुमार सिंह, विश्वकर्मा छात्रावास के वार्डन डॉ. नितेश जायसवाल, सहायक कुलसचिव अमृतलाल, दीपक कुमार सिंह, बबीता, लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डॉ. इंद्रेश गंगवार, लाल बहादुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें