फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने बीडीओ के वाहन को मारी टक्कर, बाल -बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। धर्मापुर बाजार के राजेपुर मोड़ में तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने मंगलवार को ब्लॉक से वापस शहर जा रहे बीडीओ के वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज था कि बीडीओ का वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन वाहन चालक और बीडीओ बाल-बाल बच गए। बीडीओ की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित पिकअप को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

धर्मापुर ब्लॉक पर कार्यरत बीडीओ रवि कुमार सिंह अपने सरकारी वाहन बोलेरो से मंगलवार को ब्लॉक से शहर के तरफ लगभग साढ़े तीन बजे जा रहे थे। उनका वाहन जैसे ही धर्मापुर बाजार के राजेपुर मोड़ के पास पहुंचा था कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनके वाहन को टक्कर मार दिया, जिससे बीडीओ के वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बैठक बीडीओ रवि कुमार सिंह और चालक रविंद्र बाल-बाल बच गए। टक्कर मारने वाले पिकअप चालक को स्थानीय लोगों ने रोक लिया। बीडीओ रवि कुमार सिंह के सूचना पर गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर पुलिस ने चालक रोहित गौतम निवासी नेवादा थाना सरायख्वाजा सहित पिकअप को हिरासत में ले लिया।
गौराबादशाहपुर के एसओ संतोष कुमार पाठक ने बताया कि धर्मापुर बीडीओ रवि कुमार सिंह के सरकारी बोलेरो वाहन को पिकअप चालक ने टक्कर मारी है, जिससे उनके वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन बीडीओ व चालक बाल-बाल बच गए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर चालक सहित पिकअप को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें