फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में सड़क किनारे खड़े टेंपो से टकराई पिकअप, सात घायल

Thu, 01 Apr 2021 08:22 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
रातीबड़ में सड़क हादसे में कार की टक्कर से सौ फीट दूर जा गिरी बाइक - फोटो : road accident
विज्ञापन
जौनपुर में सुल्तानपुर-शाहगंज मार्ग पर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मलहज मोड़ के पास बृहस्पतिवार को बीयर लाद कर जा रही पिकप सड़क किनारे खड़े टेंपो से टकरा गई। टक्कर से टेंपो खाई में पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार चालक समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को निजी नर्सिगिं होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिकप को कब्जे में कर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सरपतहां थाना क्षेत्र के सुइथाकला गांव निवासी जिलानी (22) पत्नी अब्दुल हमीद, सर्वरी (40) पत्नी स्व. फिरोज अहमद, शीबा बानो (13) पुत्री इश्तियाक अहमद, मोहम्मद फहीम (24) पुत्र स्व. असगर, जैनब (22) पत्नी फहीम व लालापुर गांव निवासी महेंद्र यादव (50) पुत्र राम बहाल यादव, नौशाद हासमी पुत्र नूरमोहम्द टेंपो में सवार होकर शाहगंज की तरफ आ रहे थे।

मलहज मोड़ के पास टेंपो चालक गाड़ी खड़ी कर सवारी बैठा रहा था। उसी समय लखनऊ से बीयर लादकर शाहगंज की तरफ आ रही पिकप ने पीछे से टक्कर मार दिया। टेंपो खाई में पलट गया। पुलिस ने पिकप चालक बृजेश पाठक निवासी उमरी थाना देवा जनपद बाराबंकी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें