सिंगरामऊ में हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई पे गई रोडवेज बस। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
सिंगरामऊ। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बछुआर गांव के पास बुधवार दोपहर ढाई बजे चंदौली डिपो की बस लखनऊ से वाराणसी जाते समय अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 15 फीट नीचे खाई में उतर गई। सड़क किनारे बस जाते देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। संयोग अच्छा था कि बस पलटी नहीं। अन्यथा कई लोगों घायल हो जाते। हादसे के समय बस में 49 यात्री सवार थे। बस से निकलकर किसी तरह यात्रियों ने अपनी जान बचाई।
बुधवार को चंदौली डिपो की बस लखनऊ से सवारी लेकर वाराणसी जा रही थी। बसे में 49 यात्री सवार थे। जैसे ही बस सिंगरामऊ के बछुआर गांव के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे 15 फीट नीचे खाई में उतर गई। बस खाई में जाते देखकर बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत था कि बस का अगला हिस्सा ही खाई में लटका गया। बस का आधा हिस्सा सड़क पर रुक गया। बस में बैठे सभी 49 यात्री बाल-बाल बच गए। बस के सड़क के नीचे उतरने पर स्थानीय लोगों ने पहुंचकर यात्रियों की मदद की और उनको बस से सकुशल बाहर निकला। दूसरी बस से यात्रियों को रवाना किया गया। बस के चालक और रामचंद्र यादव ने बताया कि बस की स्टेरिंग लॉक हो जाने से यह हादसा हुआ। परिचालक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना परिवहन विभाग को दे दी गई है। बस में सवार यात्री नेहा यादव ने बताया कि बस करीब 15 फीट खाई में लटक गई। सभी लोग सुरक्षित बच गए। अन्य यात्री भी भगवान का शुक्रिया अदा करते दिखे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर जाम खुलवाया। थानाध्यक्ष रामायण यादव ने बताया कि सभी यात्री सकुशल गंतव्य को भेज दिए गए। क्रेन बुलाकर बस को बाहर निकला जाएगा।