फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तक 49 लोगों के खाते में भेजी गई धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व रामप्रकाश द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड से संक्रमित मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि पोर्टल पर प्राप्त सूचना के अनुसार 235 लोगों की मृत्यु कोविड के संक्रमण से हुई है। जिसमें से 74 लोगों के परिजनों ने संपर्क किया है। अभी तक 49 परिजनों के खाते में धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जनपद के अन्य कोविड संक्रमण के कारण मृतकों के परिजन दैवीय आपदा कार्यालय से संपर्क कर,फॉर्म भर ले और सभी प्रक्रिया पूरी कर लें, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप कोविड-19 से संक्रमित मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें