फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat By Elections: जौनपुर और सोनभद्र में मतदान जारी, नतीजे प्रभावित करेंगे ब्लॉक के समीकरण

Thu, 04 Aug 2022 10:20 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर/सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य की दो रिक्त सीटों समेत कुल तीन पदों और जौनपुर जिले के छह ब्लॉकों में रिक्त चल रहे पांच ग्राम प्रधान और तीन बीडीसी सदस्य के लिए आज उपचुनाव हो रहा है। 
विज्ञापन
सोनभद्र में पंंचायत उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य की दो रिक्त सीटों समेत कुल तीन पदों और जौनपुर जिले के छह ब्लॉकों में रिक्त चल रहे पांच ग्राम प्रधान और तीन बीडीसी सदस्य के लिए आज उपचुनाव हो रहा है। सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। सोनभद्र में कुल छह बूथों पर वोट पड़ रहे हैं। बीडीसी सदस्य के दोनों पदों पर लड़ाई रोचक है।
विज्ञापन


इन सीटों के परिणाम से ब्लॉक प्रमुख के समीकरणों पर असर तय माना जा रहा है। लिहाजा सत्ताधारी दल और विपक्ष से जुड़े लोग भी अपने उम्मीदवार का पलड़ा भारी करने में जुटे हुए हैं। गांव में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। सकुशल चुनाव कराने के लिए मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।

सोनभद्र जिले में क्षेत्र पंचायत के पांच और ग्राम पंचायत सदस्य के 39 पद रिक्त थे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन पदों पर निर्विरोध चुनाव पूर्ण हुआ। वहीं ग्राम पंचायत के 34 सदस्य भी निर्विरोध चुने गए। चार पदों पर कोई नामांकन नहीं हुआ, जबकि एक पद पर दो उम्मीदवारों के मैदान में होने से वहां मतदान कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सोनभद्र में इन बूथों पर हो रहा मतदान

सदर ब्लॉक कार्यालय के तियरा नायक गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद के लिए दो मतदान केंद्रों पर बने तीन बूथों पर वोट पड़ रहे हैं। वहीं दुद्धी ब्लॉक के हथवानी गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य की रिक्त सीट पर उपचुनाव के लिए दो बूथ और इसी ब्लॉक के मेदनीखाड़ में ग्राम पंचायत सदस्य के एक पद के लिए मतदान जारी है।

संबंधित एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जबकि तीनों स्थानो के लिए एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात हैं। सुबह से ही अफसर केंद्र पर मौजूद रहकर कानून व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव मिश्र ने बताया कि तीन पदों के लिए छह बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

जौनपुर में कई पदों पर सीधी टक्कर

जौनपुर में पंचायत उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के बक्शा ब्लॉक के ग्राम प्रधान के रिक्त पद के लिए जूनियर हाईस्कूल पूराहेमू को मतदान केंद्र बनाया गया है। चुनाव अधिकारी गणेश गौड़ ने बताया कि लीलावती, लालबहादुर यादव, रमेश चंद्र, विवेक एवं गोरख के बीच प्रधान पद का चुनाव होना है। इसी तरह मुंगराबादशाहपुर के कबीरपुर में प्रधान पद के लिए प्राथमिक विद्यालय करीबपुर में मतदान केंद्र बनाया गया है।

यहां प्रधान पद पर आरती ,विद्या गौतम,पूजा सरोज, प्रमिला ,कुसुम देवी, आरती देवी, गौरी देवी और शीला देवी के बीच मुकाबला है। रामनगर के भटवार ग्राम पंचायत में प्रधान पद के रिक्त पद के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटवार को मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां मिठाई लाल यादव और राजू के बीच सीधा मुकाबला है।
विज्ञापन

जौनपुर में पंचायत उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने मतदान स्थल का निरीक्षण किया और भटवार बर्राह गांव में फ्लैग मार्च करके शांति पूर्ण मतदान के लिए माहौल बनाया। मछलीशहर के चौकी खुर्द में ग्राम प्रधान के लिए प्राथमिक विद्यालय चौकीखुर्द पर मतदान जारी है। यहां रंजना पांडेय और ममता पांडेय के बीच टक्कर है।

वहीं, महराजगंज ब्लॉक के वार्ड नं 20 बगौझर बीडीसी सदस्य के उपचुनाव मैदान में अंजू सिंह और बगौझर गांव की शर्मिला देवी के बीच सीधा मुकाबला है। अंजू सिंह, सवंसा गांव निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष महराजगंज यादवेन्द्र प्रताप सिह उर्फ लवकुश की माता हैं। इसी तरह क्षेत्र पंचायत के केवटली वार्ड नं 57 से तीन प्रत्याशी हंसराजी देवी, मंगेश यादव और विजय बहादुर यादव चुनाव मैदान में है। वही, असुआपार वार्ड नंबर 14 से शशांक सिह व माता सेवक के बीच टक्कर है। जबकि बगौझर वार्ड 20 से अंजू सिंह व शर्मिला देवी में कांटे का मुकाबला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें