जबतक लोग मौके पर जुटते तबतक हमलावर बोलेरो से जंघई की तरफ भाग गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायलों को इलाज के लिए मछली शहर सीएचएसी ले गई। जहां अतुल सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि हालत गंभीर देख पुष्पा को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। इधर सीओ अतर सिंह, थानाध्यक्ष बृजेश कुमार, जंघई चौकी इंचार्ज एमडी राजपूत मौके पर पहुंचे।
अतुल के बहनोई विजय प्रताप सिंह ने मृतक के भतीजे सूरज पर हत्या का आरोप लगाया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिह ने बताया है कि मृतक के सगे भतीजे सूरज सिंह उर्फ प्रशांत सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। जबकि उसके दूसरे साथी व कचगांव निवासी बकाटू उर्फ टाइगर की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।