फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे गेट नंबर 23 सी पर 45 करोड़ से बनेगा ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। जफराबाद-सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णनगर यार्ड के क्रासिंग गेट संख्या 23 सी पर दो लेन के ओवरब्रिज का निर्माण 4549.32 लाख रुपये की लागत से होगा। ओवरब्रिज के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने प्रारंभिक आगणन रिपोर्ट तैयार कर विभाग के मुख्य अभियंता को उपलब्ध करा दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द ही ओवरब्रिज के निर्माण की शुरूआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जफराबाद-लखनऊ रेल मार्ग पर प्रतिदिन सौ से अधिक ट्रेनों का आवागमन होने के कारण क्रासिंग गेट संख्या 23 सी अक्सर बंद रहता है। परिणाम स्वरूप शाहगंज-प्रयागराज राजमार्ग पर लगने वाले जाम के कारण दोनों पटरियों पर प्रतिदिन वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। इससे लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहते हैं। कस्बे के लोगों ने ओवरब्रिज के निर्माण की जरूरत से विधायक को अवगत कराया था। विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने पहल कर लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शाहगंज-प्रयागराज मार्ग के गेट संख्या 23 सी पर ओवरब्रिज बनवाने की कोशिश की। विधायक की पहल प्रदेश के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने महाप्रबंधक उत्तर रेलवे को इस बाबत बीते साल 7 दिसंबर को पत्र भेजा। जिसके बाद इसके लिए प्रारम्भिक आगणन भी तैयार कर लिया गया। जिसके मुताबिक पुल निर्माण पर 4549.32 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें से ओवरब्रिज एवं पहुंच मार्ग पर 3660.85 लाख रुपये, मुख्य सेतु रेलवे भाग की लागत 600 लाख रुपये तथा यूटीलिटी शिफ्टिंग की लागत 100 लाख रुपये है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के महाप्रबंधक (आगणन) संजय कुमार तिवारी के मुताबिक पुल निर्माण के लिए प्रारम्भिक आगणन रिपोर्ट शासन में भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें