फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 हजार से अधिक ने छोड़ी परीक्ष्ााएं

Fri, 17 Mar 2017 12:30 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
up board
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को पहले दिन हिंदी की परीक्षा के दौरान दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते दो छात्रों को कक्ष निरीक्षकों ने दबोच लिया। केंद्राध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद उन्हें पुलिस को  सौंप दिया। पहली और दूसरी पाली में सात छात्र नकल करते पकड़े गए। कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में  एक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर दिया गया। कड़ाई के चलते कई केंद्रों पर बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। सचल दस्ते ने भी कई परीक्षा केंद्रों की सघन तलाशी ली। सुरक्षा को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात की गई थी। उधर जिले में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में कुल 17 हजार 47 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन


बरसठी: श्री रामजानकी दिनकर इंटर कालेज केंद्र पर पहली पाली में हाईस्कूल हिन्दी की परीक्षा के दौरान संदीप कुमार पुत्र दुखीराम के स्थान पर संदीप कुमार पुत्र ज्ञानमूर्ति परीक्षा देते पकड़ा गया। रामजानकी दिनकर इंटर कालेज जोगापुर जमालापुर केंद्र पर एसआईटी इंटर कालेज कटवार का सेन्टर आया है। हुआ। संदीप कुमार पुत्र दुखी का रोल नंबर 4164848 है। उसके स्थान पर संदीप कुमार पुत्र ज्ञानमूर्ति परीक्षा दे रहा था। कक्ष निरीक्षक ज्ञान प्रताप सिंह प्रवेश पत्र से छात्रों का मिलान कर रहे थे। संदीप की फोटो स्पष्ट न होने कारण शिक्षक ने संदीप से माता-पिता का नाम पुछा तो वह बता नही सका। केंद्राध्यक्ष ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं जिले में हाईस्कूल के पंजीकृत 111353 में से 10498 और इंटर के 89677 में से 6549 ने परीक्षा छोड़ दी।

घनश्यामपुर: सल्तनत बहादुर इण्टर कालेज बदलापुर में गुरुवार को हाईस्कूल की  परीक्षा में कक्ष संख्या तीन से दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे  एक मुन्नाभाई को आंतरिक  सचल दस्ता ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। सल्तनत बहादुर इंटर कालेज परीक्षा केन्द्र पर यादवेश इंटर कालेज नौपेड़वा का सेन्टर आया है। हाईस्कूल हिन्दी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा के दौरान विद्यालय के सचल दस्ता कक्ष संख्या तीन में जांच कर रहा था। अनुक्त्रस्मांक 4162990 अनुज कुमार सिंह के स्थान पर एक युवक परीक्षा दे रहा था। आन्तरिक सचल दस्ता के ज्योति कुमार सिंह, तेजप्रताप सिंह तथा रामनारायण सिंह ने प्रवेश पत्र से मिलान किया तो फोटो नहीं मिलने पर शक हुआ। केन्द्र व्यस्थापक विनय कुमार सिंह ने लिखा पढ़ी के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक जयदीप वर्मा का कहना है कि केन्द्र व्यस्थापक द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गयी है।
विज्ञापन


मड़ियाहूं: बीएनबी इंटर कालेज केंद्र पर चार और सल्तनत बहादुर इंटर कालेज बदलापुर केंद्र पर पहली पाली में नकल करते एक छात्र पकड़ा गया। दूसरा पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान जनता जर्नादन इंटर कालेज मेंहदी केंद्र पर एक और तिलक स्मारक इंटर कालेद अमाव शाहगंज कें द्र पर एक छात्रा अनुचित साधन के साथ पकड़ी गई। शिव गोविंद इंटर कालेज बरहता केंद्र पर कार्य में लापरवाही बरतने पर एक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर दिया। केराकत: क्षेत्र के शिवमूर्ति बालिका इंटर कालेज प्रधानाचार्य आशा राय ने बताया कि में हाईस्कूल में एक जबकि पब्लिक इण्टर कालेज में 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।  

सिंगरामऊ: राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज में 134 , अनारकली इंटर कालेज बटाऊबीर में 42,  श्रीमती ज्ञान देवी फूलचंद इंटर कालेज परीक्षा केंद्र मिश्रौली में पहली पाली में 157,  दूसरी पाली में राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज केंद्र पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में 56, अनारकली इंटर कालेज बटाऊबीर में 7 छात्र अनुपस्थित रहे। जलालपुर: बयालसी इंटर कालेज में 49, महरेव पुरेव इंटर कालेज में 35, इंटर कालेज चक्के में 23, जनहित इंटर कालेज में 14 छात्र छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। मुफ्तीगंज: क्षेत्र के सुखराम मेमोरियल इण्टर कालेज में हाईस्कूल के 32, व इण्टर में 10, आदर्श इण्टर कालेज मुरारा में हाईस्कूल में 27 छात्र गैरहाजिर रहे।

सिकरारा: इंटर कालेज शेरवा केंद्र पर हाई स्कूल के 114 छात्र अनुपस्थित रहे। कड़ाई के चलते छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। छात्रों का आरोप है कि नकल कराने के लिए उनसे पैसे लेकर दाखिला दिलाया गया था। महाराजगंज: क्षेत्र के विपिन कुमार पांडेय बालिका विद्यालय सवंसा में 147, जगन्नाथ साहू इंटर कालेज गड़ेरिया में 34, अमरनाथ बालिका विद्यालय बिझवट17 बच्चे अनुपस्थित रहे। शाहगंज: नगर क्षेत्र के सेंट थामस इंटर कालेज, पब्लिक इण्टर कालेज व सर सैयद अहमद इण्टर कालेज में हाईस्कूल के 56 और इण्टरमीडिएट में 26 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। बक्शा : श्री यादवेश इण्टर कालेज नौपेड़वा में हाई स्कूल प्रथम पाली में कुल 82, इण्टर मीडिएट द्वितीय पाली में 44, भारतीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर दरियावगंज हाई स्कूल में 32 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

थानागद्दी: जनता इण्टर कालेज रतनूपुर की केंद्र व्यस्थापिका रजनी तिवारी ने बताया कि हाई स्कूल हिंदी के 163 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें