पुलिस टीम ने भी जवाब में दो राउंड फायरिंग की। इसमें एक गोली एक बदमाश के दाहिने घुटने के नीचे लगी और वह गिरकर तड़पने लगा। जबकि, उसका साथी भाग गया। घायल बदमाश को पुलिस सीएचसी बदलापुर ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल और वहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पूछताछ के दौरान घायल बदमाश ने अपना नाम सत्यप्रकाश गौतम निवासी धौकलगंज, सुजियामऊ, थाना बक्शा बताया।
उसने फरार साथी का नाम धनंजय यादव निवासी चुरावनपुर, थाना बक्शा बताया। पुलिस ने मौके से चोरी की बाइक, बोरे में रखी 115 पौवा देशी शराब, 315 बोर का तमंचा, कारतूस, दो खोखे बरामद किए।
प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि 20 हजार के इनामी बदमाश सत्यप्रकाश के विरुद्ध बक्शा थाने में एक्साइज एक्ट और विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बुधवार की रात ही सत्यप्रकाश के घर पर छापा मारकर शराब बरामद की गई थी। साथ ही, उसके पिता और पत्नी को गिरफ्तार भी किया गया था।