फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: राम जानकी मंदिर से 300 साल पुरानी तीन बेशकीमती मूर्तियां चोरी, दो लोग हिरासत में

Fri, 21 Jan 2022 12:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
मंदिर के पास मौजूद ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में गुरुवार रात राम जानकी मंदिर में से 300 साल पुरानी राधा कृष्ण की तीन बेशकीमती मूर्तियां चोरी हो गईं। घटना की जानकारी होने पर जफराबाद प्रभारी निरीक्षक रात में ही पहुंच गए। पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई है। शक के दायरे में गांव के दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में हीरादास मठ में लगभग 300 वर्ष पुराना राम जानकी मंदिर है। इस मंदिर में राधा कृष्ण की तीन बेशकीमती मूर्ति (जो अष्टधातु की बताई जाती हैं) स्थापित की गई थी। गुरुवार रात करीब 9 बजे मंदिर के पुजारी जिया लाल मौर्य ने देखा कि एक अज्ञात युवक मंदिर से कुछ सामान लेकर निकल रहा था।

संदेह पर मंदिर के भीतर गए तो देखा कि राधा कृष्ण की तीन मूर्तियां गायब थीं। युवक को पकड़ने के लिए पुजारी ने जोर-जोर से शोर मचाया। मंदिर से थोड़ी दूरी मौजूद कुछ लोग इकट्ठा हो गए। गांव वालों ने घेराबंदी की, लेकिन चोर हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

गांव वालों ने जफराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक को फोन पर घटना की सूचना दी। गांव वाले और मंदिर के पुजारी ने बताया कि सभी मूर्तियां बेशकीमती थीं। सूचना पर पुलिस के साथ प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक जफराबाद योगेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर के पुजारी और गांव वालों से पूछताछ के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही मूर्ति बरामद की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें