फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: एक लाख के ईनामी की मौत, मुठभेड़ में पुलिस ने मारी थी गोली, मुकदमा दर्ज करने पर अड़े परिजन; पहुंचे सपाजन

Fri, 06 Sep 2024 11:24 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: मंगेश यादव के शव को पोस्टमार्टम होने के बाद देर रात उसका शव घर आ गया था, लेकिन पुलिस ने सतर्कता को देखते हुए अंतिम संस्कार करने का निर्णय सुबह लिया। परिजनों का कहना है कि उनका बेटा ऐसा नहीं है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मंगेश यादव के आवास पर मौजूद सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के बक्शा के अगरौरा में एक लाख के इनामिया मंगेश यादव की मौत पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद सपा का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उसके आवास पर पहुंच गया। इसमें शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव, सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने फर्जी एनकाउंटर बताकर आरोपी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने की बात पर अड़े रहे। शव को ले जाने से मना कर दिया गया। इस दौरान पुलिस के उच्चाधिकारियों के आने का इंतजार किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंगेश का सुल्तानपुर के ठठेरी बाजार में पांच करोड़ की डकैती में शामिल होने पर सुल्तानपुर पुलिस व एसटीएफ ने मुठभेड़ में गोली मार दी थी, जिससे उसकी गुरुवार को मौत हो गई। उसके ऊपर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें