फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक की मौत, पांच घायल 

Fri, 23 Dec 2016 12:56 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
जलालपुर के लहंगपुर में दुर्घटनाग्रस्त मैजिक।
विज्ञापन
जिले में गुरुवार को अलग अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वाराणसी-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलालपुर थाना क्षेत्र के लहंगपुर गांव के निकट बाइक और मैजिक की सीधी टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और दो लोग
विज्ञापन


घायल हो गए। जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी निवासी मोहम्मद शारिक पुत्र मोहम्मद हबीब (17) और नुशरत पुत्र  इनामुल्ला बाइक से कहीं जा रहे थे। दोनों लहंगपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सामने से आ रहे मैजिक से भिड़ गई।

बाइक चला रहे मो. शारिक की मौके जबकि पीछे बैठे उसी गांव निवासी मो. नुशरत पुत्र इनामुल्लाह और मैजिक चालक राहुल तिवारी घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग हुए हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


खुटहन थाना क्षेत्र के बनुआडीह गांव निवासी रामप्रकाश (44) निजामपुर के पास कटहिया पुलिया के पास खड़े थे तभी बाइक की चपेट में आगए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।  महिमा सिंह (28)पुत्र वीरेंद्र कुमार सिंह निवासी सुरापुर किसी काम से शाहगंज आ रहे थे वह कटहिया पुलिया के पास पहुंचे थे

तभी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर गांव निवासी प्रदीप मौर्य का ढाई वर्षीय पुत्र अंश मौर्य अपने घर के बाहर खेल रहा था। अंश खेलते खेलते सड़क पर आ गया और बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। उसका इलाज राजकीय चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें