सिकरारा के माता प्रसाद आदर्श महाविद्यालय में आयोजित बापू बाजार में खरीददारी करते लोग।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यलाय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. राजीव प्रकाश सिंह ने कहा कि बापू बाजार असहायों के सेवा का माध्यम है। बापू बाजार के जरिए कम दाम पर जरूरत मंदों को कपड़े व अन्य सामान उपलब्ध कराना ही बापू बाजार का उद्देश्य हैं।
वह गुरुवार को माता प्रसाद आदर्श महाविद्यालय भभौरी परिसर में गुरुवार को बापू बाजार के उद्घाटन पर बोल रहे थे। बापू बाजार में छात्रों ने स्टाल लगाकर जरूरतमंद लोगों को प्रतीकात्मक मूल्य पर कपड़े व अन्य सामान उपलब्ध कराया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
बापू बाजार में खरीददारों की भीड़ उमड़ पड़ी। शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन से शुरुआत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि अगर हम सक्षम है तो दीन दुखियों की सेवा अवश्य करें। उनकी सेवा करना भगवान की सेवा के समान है।
विद्यालय के शिक्षक छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार भी दें। जिससे वो आगे चलकर देश व समाज में नाम रोशन करें। महाविद्यालय के प्रबंधक डा.समर बहादुर सिंह ने अतितियों का स्वागत किया। अध्यक्षता शाहपुर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय और संचालन राष्ट्रपति सम्मानि शिक्षक लल्लन उपाध्याय ने किया।
आभार डा. विजय बहादुर सिंह ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर डा. विजय कुमार सिंह, डा.अरुण कुमार चतुर्वेदी, डा. संजय चौबे, हृदय नारायण सिंह, विजय प्रताप सिंह, डा. नीतू सिंह, डा. अखिलेश सिंह, डा. आनन्द सिंह, तिलकराज सिंह आदि मौजूद थे।