गभिरन क्षेत्र के शेरपुर गांव में मंगलवार की शाम सर्पदंश से वृद्ध महिला की मौत हो गई। परिजन वृद्धा को सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उन्होंने बताया कि शेरपुर गांव निवासी चनारा देवी (72) मंगलवार की रात किसी काम से कमरे के अंदर गई थीं। इसी दौरान अंधेरे कमरे में किसी विषैले जंतु ने डंस लिया। मृतका के पौत्र अखिलेश पाल ने बताया कि जानकारी होने पर खोजबीन की गई तो सांप दिखाई दिया।