फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने के आधे घंटे बाद वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को कोविड वैक्सीन का पहला टीका लगने के करीब आधे घंटे बाद एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना से वहां हड़कंप मच गया। वैक्सीन लगवाने के लिए कतार में खड़े लोग लाइन छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महराजगंज क्षेत्र के मितांवा गांव निवासी जगन्नाथ पाल (65) साइकिल से कोविड -19 वैक्सीन का पहला डोज लगवाने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज आए थे। जबकि उनकी पत्नी विमला देवी बाइक से गई थीं। वैक्सीन लगाने के बाद डाक्टर ने उन्हें आधे घंटे तक अस्पताल में ही रहने की सलाह दी। दंपती अस्पताल परिसर में हनुमान मंदिर के पास पेड़ की छांव में बैठे थे। आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद उन्हें चक्कर महसूस हुआ। इसकी शिकायत चिकित्सक से की गई। जबतक डाक्टर उनके पास पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी विमला देवी ने आरोप लगाया कि टीका लगवाने के लिए सुबह से ही कतार में खड़े थे। घंटों इंतजार के बाद उन्हें टीका लगाया गया। टीका लगवाने के आधे घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई उमानाथ ने कहा कि जगन्नाथ को किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। वह पूरी तरह स्वस्थ थे। खुद ही साइकिल चलाकर वैक्सीन लगवाने आए थे। मौत के बाद स्वास्थ्य टीम की ओर से थाने पर सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एससी वर्मा भी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की।
कोट
वैक्सीन का रियेक्शन आधे घंटे के अंदर हो जाता है। बुजुर्गवार आधे घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में ही थे। इसके बाद वे दर्शन-पूजन करने गए। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। - डॉ. लक्ष्मी सिंह सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें