फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेक्षक ने एमएलसी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के प्रेक्षक सेंथिल पांडियन ने शनिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन को शांति पूर्वक सम्पन्न कराएं।
विज्ञापन

9 अप्रैल को होने वाले मतदान और 12 अप्रैल को होने वाली मतगणना के सम्बंध में सभी प्रकार की तैयारियों को प्रत्येक दशा में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव के सम्बन्ध में जिन अधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित कार्य आवंटित किए गए है । उनको निर्धारित समय से पूर्व ही पूर्ण कर लें। मतदान के दौरान तथा मतगणना के समय किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। सभी मतदान केन्द्रों का अच्छे से निरीक्षण करने और कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। सुरक्षा के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने जानकारी दी। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें