पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षा आवेदन करने से वंचित छात्रों को आवेदन करने मौका नहीं मिला। रविवार को कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य की अध्यक्षता में आनलाइन हुई बैठक में समिति ने साफ कर दिया की अब किसी भी छात्र को परीक्षा के लिए आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। अब परीक्षाएं शुरू हो चुकी है। कई विषयों की परीक्षाएं भी हो चुकी हैं। ऐसे में किसी भी छात्रों को परीक्षा आवेदन करने का मौका नहीं दिया जाएगा।
समिति में लिए गए निर्णय पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई जताई। बता दें विवि से संबद्ध कई महाविद्यालयों के स्नातक प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के तमाम छात्र परीक्षा आवेदन नहीं कर पाएं हैं। जिसके चलते वह परीक्षा में शामिल होने से वंचित हैं। महाविद्यालयों ने विवि को पत्र भेज कर परीक्षा आवेदन करने से वंचित छात्रों को आवेदन का एक मौका देने की मांग की थी। जिसपर कुलपति ने रविवार को परीक्षा समिति की बैठक आनलाइन बुलाया था। समिति में इस मुद्दे को उठाया गया। जिसे समिति ने एक सीरे खारिज कर दिया। समिति ने तर्क दिया कि कई विषयों की परीक्षाएं हो चुकी हैं। जिसके चलते उसी विषय की परीक्षा फिर से कराना संभव नहीं होगा। बैठक में प्रो. बीबी तिवारी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. विजय कुमार सिंह, महामंत्री डा. राहुल सिंह, डा. मोनीब शर्मा, डा. समर बहादुर सिंह, डा. विजेंद्र सिंह, डा. अजय प्रताप सिंह, डा. रामनारायन, डा. सरिता भारद्वाज, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, उत्तम चौबे आदि मौजूद रहे। जितेंद्र