फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मवेशियों का एंबुलेंस से होगा उपचार, नहीं भटकेंगे पशु पालक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जल्द ही जिले में मवेशियों का उपचार एंबुलेंस में मौजूद डाक्टर करेंगे। इसके लिए जिले में शीघ्र ही 11 एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध होगी। एक लाख मवेशियों पर एक एंबुलेंस तैनात रहेगी। इसमें पशु चिकित्सक सहित चार सदस्यीय टीम मौजूद रहेंगी, जो मौके पर जाकर मवेशियों का उपचार करेंगे। बस पशुपालकों को टोल फ्री नंबर पर फोन करना होगा, जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

पशुओं का उपचार कराने में पशु पालकों को दिक्कत का सामना न करना पड़े और पशुओं का उपचार आराम से हो सके। इसके लिए शासन की ओर से नई स्कीम शुरू की गई है, जिसमें जीवनदायिनी एंबुलेंस की तर्ज पर मवेशियों के इलाज के लिए भी एंबुलेंस संचालित किए जाएंगे। इस क्रम में जिले में भी पशुओं के उपचार के लिए 11 एंबुलेंस की सुविधा शीघ्र मौजूद होगी। इससे जिले में मौजूद कुल 11 लाख 21 हजार 400 पशुओं का उपचार किया जाएगा। इसमें पांच लाख 84 हजार 454 महेशवंशी और पांच लाख 36 हजार 940 गोवंशीय है। इन पशुओं के उपचार के लिए 36 पशु अस्पताल और 41 पशु सेवा केंद्र हैं। बावजूद इसके, समय से पशुओं का उपचार नहीं हो पाता था, जिससे पशु पालकों को परेशानी होती थी, लेकिन अब नहीं होगा। सब कुछ सही रहा तो विधानसभा चुनाव बाद एंबुलेंस का संचालन शुरू हो जाएगा।
एंबुलेंस बुलाने के लिए बस इस नंबर पर करना होगा काल
जौनुपर। पशुपालक जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस बुला सके, इसके लिए शासन ने टोल फ्री नंबर 1962 जारी किया है, जिस पर पशु पालकों को बस काल करनी होगी। इसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंच जाएगी। उसमें शामिल पशु डाक्टर मवेशियों को मौके पर ही उपचार करेंगे। इसकी तैयारी पशुपालन विभाग की ओर से पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

पशुओं का उपचार मौके पर हो जाए, इसके लिए शासन की ओर से एंबुलेंस संचालित करने का कार्य किया जा रहा है। इसमें पशु डाक्टर सहित फार्मासिस्ट आदि तैनात रहेंगे। एंबुलेंस से मौके पर पहुंच कर उपचार करेंगे। यह व्यवस्था विधानसभा चुनाव बाद शुरू हो जाएगी। - डा. राजेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें