फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में वृद्घ महिला की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बरईछ गांव निवासी रामधनी यादव की पत्नी कलावती देवी (65) सोमवार की देर शाम सड़क पार कर रही थी, तभी वह आजमगढ़ की ओर से वाराणसी जा रही एक ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गई। परिजन उसे वाराणसी जिले के चोलापुर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के बंतरी गांव निवासी कैलाश यादव की पत्नी राजवंता देवी (35) शाम को मायके से अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रही थी। वह चंदवक-औडि़हार मार्ग पर घुट्ठा गांव के पास तेज रफ्तार आई पिकअप की चपेट में आने से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी बीरीबारी भेजा, जहां उसे वाराणसी जिले के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। राजवंता का भाई बाल-बाल बच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें