फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः अजीत सिंह हत्याकांड में फरार पूर्व सांसद धनंजय सिंह के घर पर नोटिस चस्पा 

Sun, 11 Jul 2021 09:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

अजीत सिंह हत्याकांड में लखनऊ के विभूति खंड थाने की पुलिस ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के रूप में आरोपी बनाया है।
 
विज्ञापन
पूर्व सांसद धनंजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में अजीत सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे पूर्व सांसद धनंजय सिंह के बंसफा स्थित आवास पर रविवार को लखनऊ पुलिस ने 82 का नोटिस चस्पा किया। यह कुर्की की कार्रवाई के पहले जारी होने वाला नोटिस होता है। अजीत सिंह हत्याकांड में लखनऊ के विभूति खंड थाने की पुलिस ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के रूप में आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह हाल ही में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। रविवार को लखनऊ के विभूति खंड थाने के उप निरीक्षक पवन सिंह पुलिस टीम के साथ सिकरारा थाने पहुंचे। वहां से पुलिस बल के साथ पूर्व सांसद धनंजय सिंह के बंसफा स्थित पैतृक आवास पहुंचे।

पुलिस ने आवास पर मौजूद लोगों से धनंजय सिंह के बारे में पूछताछ भी की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने आवास पर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि नोटिस चस्पा कर लखनऊ पुलिस लौट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें