फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा को 15 जुलाई को करेंगी सभी तहसीलों में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद मिली करारी हार से समाजवादी पार्टी अभी उबर भी नहीं पाई थी कि ब्लाक प्रमुख चुनाव में उसे जोरदार झटका लगा। सपा से ज्यादा सीटें तो निर्दल प्रत्याशियों ने जीत लिया है। ऐसे में समाजवादी पार्टी इसे शासन सत्ता और धनबल का चुनाव बता रही है। इसके विरोध वह 15 जुलाई को सभी तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिले की 21 सीटों पर हुए ब्लाक प्रमुख चुनाव में सत्ताधारी दल भाजपा 14 सीटों पर जीत दर्ज की है। जिसमें उसके चार प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी रहे, जिनके जीत की संख्या पांच रही। इनमें भी एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुआ,जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की तरह समाजवादी पार्टी ब्लाक प्रमुख के चुनाव में तीसरे स्थान पर रही। उसे 21 ब्लाकों में महज दो सीटों पर ही जीत दर्ज मिली। इतना ही नहीं, रामपुर में तो सपा प्रत्याशी को महज एक वोट मिले हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में ठगी महसूस कर रही भाजपा को प्रमुखों के चुनाव में फीलगुड हो रहा है। कुछ ब्लाकों में एकतरफा तो कुछ में हुए रोमांचक मुकाबले में उसने सपा को पछाड़ने में कामयाबी हासिल की। कुछ ब्लाकों में सोशल इंजीनियरिंग के लिहाज से प्रत्याशी उतारकर भाजपा ने कांटे से कांटा निकालने की कहावत चरितार्थ की है। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी इसे शासन सत्ता और धनबल का चुनाव बताते हुए अब विरोध करना शुरू कर दी है। सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पद में सत्ता का दुरुपयोग किया गया। धनबल और सत्ता के दबाव में कराए गए इस चुनाव के खिलाफ सभी तहसीलों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 15 जुलाई को धरना देंगे। साथ ही राज्यपाल को संबोधित पत्रक एसडीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें