फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़पति हैं नदीम जावेद के पास नहीं है खुद की गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। साल 2012 में सदर से विधायक रहे कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व इस बार के इसी सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी नदीम जावेद करोड़पति हैं। लेकिन, उनके और उनकी पत्नी के नाम से एक भी गाड़ी नहीं है। जबकि वे लग्जरी गाडि़यों और काफिले के साथ चलते हैं। बृहस्पतिवार को किए गए उनके द्वारा नामांकन में दिए गए ब्यौरे के मुताबिक उनके खिलाफ नामांकन दाखिल करने से पहले तक तीन मुकदमें दर्ज थे। उनके पास के पास 40 हजार रुपये तो उनकी पत्नी आसमां नदीम के पास 20 हजार रुपये नगद है। पत्नी के पास 100 ग्राम स्वर्ण है, जिसकी कीमत 52 हजार रुपये है। वहीं, नदीम जावेद के पास दिल्ली स्थित दो अलग-अलग बैंक खातों में एक लाख 43 हजार रुपये जमा है। इस तरह उनके पास कुल एक लाख 83 हजार रुपये चल संपत्ति के रूप में है, जबकि उनकी पत्नी के पास चल संपत्ति के रुप में पांच लाख 20 हजार रुपये है। उनके पास मिर्जापुर जनपद के मडि़हान तहसील क्षेत्र में गैर कृषि योग्य तीन स्थानों पर जमीन है। इसी तरह जौनपुर में सुक्खीपुर और पाराकमाल में जमीन है। उनके पास कुल जमीन की कीमत एक करोड़ 56 लाख 50 हजार आंकी जा रही है। उनके पास एमए तक की डिग्री है।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री के पास नहीं है खुद की गाड़ी, हैं करोड़पति
जौनपुर। साल 1996, 2002 और 2007 में बयालसी (अब जफराबाद) से लगातार विधायक बने प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय करोड़पति हैं, लेकिन उनके पास भी खुद की गाड़ी नहीं है। बृहस्पतिवार को किए गए नामांकन के दौरान दिए गए संपत्ति के ब्योरे के मुताबिक उनके हाथ में इस समय दो लाख रुपये है। 67 हजार रुपये मूल्य की 15 ग्राम सोने की एक चेन है, जबकि पांच ग्राम सोने की एक अंगूठी है। इसका मूल्य 30 हजार है। इस तरह उनके पार कुल चल संपत्ति 9 लाख 3 हजार 677 रुपये है। दो करोड़ 40 लाख रुपये मूल्य की खेती योग्य 14.017 एकड़ भूमि है। इसी तरह उनके पास दो करोड़ रुपये की मूल्य की गैर कृषि योग्य जमीन उनके पास है। इस तरह उनकी कुल अचल संपत्ति चार करोड़ 90 लाख रुपये की है। जबकि उन पर 11 लाख 94 हजार 124 रुपये का बैंक से कर्ज भी है। उनके आय का श्रोत कृषि, किराया और पेंशन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें