Jaunpur News: जौनपुर पुलिस द्वारा जमीरूद्दीन को को ग्राम बोरीवली थाना पड़घा जनपद थाणे, महाराष्ट्र से पुनः गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसको पुन: जौनपुर लाने की तैयारी चल रही है।
जौनपुर के इमरानगंज बाजार में भाजपा नेता व पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या का साजिशकर्ता व पुलिस कस्टडी से बीते गुरुवार को फरार हो गया था। मुख्य आरोपी जमीरूद्दीन कुरैशी को पुलिस ने पुन: शनिवार की रात में मुंबई से धर दबोचा। वहां से उसको जौनपुर लाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या बीते सोमवार को इमरानगंज बाजार में बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर कर दी थी। इसमें पुलिस ने मंगलवार को चार नामजद व पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य साजिशकर्ता जमीरुद्दीन निवासी ग्राम सबरहद थाना शाहगंज को महाराष्ट्र के जनपद ठाणे व थाना ठाणे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इसको पुलिस द्वारा अपनी अभिरक्षा में लेकर न्यायालय सीजेए ठाणे महाराष्ट्र से ट्राजिंट रिमांड प्राप्त कर ठाणे महाराष्ट्र से ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिलन से वापस थाना शाहगंज ला रहे थे। बीते 16 मई को मध्य प्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चलते ही जमीरुद्दीन टायलेट ले जाते समय कूदकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था।
जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयपाल शर्मा द्वारा कई टीमों का गठन कर लगाया गया था। इस बाबत सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस कस्टडी से फरार हत्या के आरोपी को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे पुन: ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा है।