नेवढ़िया क्षेत्र के ग्राम पंचायत हथेरा में अटल मनरेगा पार्क का लोकार्पण करती मड़ियाहूं विधायक ?
- फोटो : JAUNPUR
रामपुर ब्लाक के हथेरा गांव में नव निर्मित अटल मनरेगा पार्क, आंगनबाड़ी केंद्र,सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण बुधवार को मड़ियाहूं विधायक डॉ. लीना तिवारी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीण अंचलों में भी शहरों की भांति सभी सुविधाएं उपलब्ध की जाए। ताकि गांव के लोग शहर की अनुभूति करें।
बोले अटल मनरेगा पार्क में बच्चों के साथ युवा खेलकूद कर सकते है, इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। बोले पार्क को साफ सुथरा रखना सभी ग्रामीणों जिम्मेदारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बद्री प्रसाद शुक्ल व संचालन शिव शंकर गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सीडीओ अनुपम शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विपिन सिंह, बीडीओ राजीव सिंह, सचिव अल्का वर्मा,रवि पटेल, उदयभान सिंह,आशीष शुक्ला, नवनीत पांडे, आशुतोष तिवारी,आशीष शुक्ला उर्फ कल्लू,विपिन दुबे,मनीष सिंह,जिलाजीत सिंह, कन्हैया यादव, चंद्रभान पटेल, पमपम सिंह, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद