फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में आए युवक को शरारती तत्वों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन क्षेत्र के पनौली गांव में शनिवार की शाम आई बारात में गांव के ही चार शरारती तत्वों ने एक दलित युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने चारों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं, आरोपी पक्ष का कहना है कि युवक महिलाओं पर फब्तियां कस रहा था। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम मोहल्ला से बारात आई थी। जिसमें इसी मोहल्ला निवासी शनि पासवान भी आया हुआ था। स्टेज पर जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इसी बीच अचानक पनौली गांव निवासी चार मनबढ़ युवकों ने उस पर हमला कर दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। लोगों ने बीच बचाव कर उसे बचाया। एक निजी चिकित्सालय में उसका उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें