फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के साथ 'प्रेम जाल' में फंसी नाबालिग: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती हुई और फिर...

Wed, 14 Sep 2022 05:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले में एक युवक द्वारा 10वीं की छात्रा का यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक और थाने में प्रार्थनापत्र देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया और गर्भवती होने के बाद उसे छोड़कर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक, मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता 10वीं की छात्रा है। करीब एक वर्ष पहले स्कूल आने-जाने के दौरान उसकी मुलाकात पड़ोसी गांव के एक युवक से हो गई। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इस दौरान युवक ने शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया तो किशोरी ने इनकार किया। इसपर युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया।

गर्भवती होने पर गर्भपात के लिए प्रेमी ने बाजार से दवा लाकर खिला दिया। लेकिन दवा कारगर साबित नहीं हुई। इसपर किशोरी ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने इनकार कर दिया और घर छोड़कर फरार हो गया। इस वजह से पीड़िता मानसिक रूप से परेशान हो गई। बिना किसी को बताए वह घर से लखनऊ चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से सीतापुर पहुंच गई। बाद में किसी तरह से वह घर वापस लौटी। अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक और थाने में प्रार्थनापत्र देकर प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में थानाध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें