वरुणा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू कराने की मांग को लेकर समाज सेवी संगठनों एवं व्यापारियों ने बुधवार को श्रीकृष्ण नगर स्टेशन के अधीक्षक मनोज कुमार यादव को रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में लोगों ने मांग की कि कोरोना महामारी के पहले चरण के दौरान 23 मार्च 2020 से वरुणा एक्सप्रेस ट्रेन बंद चल रही है। वाराणसी से चल कर जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ होते हुए कानपुर तक जाने वाली यह ट्रेन लंबे समय से नहीं चलाई जा रही है। इसके चलते पूर्वांचल के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक रमेश चन्द्र मिश्र भी वरुणा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू कराने के लिए रेल मंत्री को पत्र भेज चुके हैं। ज्ञापन देने वालों में अशोक कुमार सिंह, राजा दशरथ मिश्र, जितेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश बिंद, पंकज सिंह, सुशील निगम, राहुल सिंह, राम सेवक बिंद, डा. महेश मिश्र, अरविंद सिंह, मटरू यादव आदि शामिल थे।