बदलापुर के श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन पर वरुणा एक्स्प्रेस ट्रेन के संचालन को लेकर स्टेशन अधीक्ष
- फोटो : JAUNPUR
बदलापुर। वाराणसी से लखनऊ होते हुए कानपुर तक चलने वाली वरुणा एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन के लिए सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेशन मास्टर मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपा। रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन में उन्होंने 15 दिन में ट्रेन नहीं चलाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कांग्रेसी नेता इंद्रमणि दुबे ने कहा कि कोविड-19 के चलते मार्च के तीसरे सप्ताह से वरुणा एक्सप्रेस को बंद कर दिया गया था। अनलॉक के दौरान अधिकांश ट्रेनों का संचालन तो शुरू कर दिया गया, मगर वरुणा एक्सप्रेस बंद ही है। इससे वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर के यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यात्रियों की समस्या को देखते हुए शीघ्र वरुणा एक्सप्रेस का संचालन शुरू कराने की मांग की। ज्ञापन देने वाले में मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी, जया दुबे, महात्मा शुक्ल, धर्मेंद्र मिश्र, नागेश द्विवेदी, बाबूराम यादव, मुंशीरजा, विवेक चौरसिया आदि मौजूद रहे।