निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के झिंगुरिया गांव के पास रविवार की दोपहर बाइक सवार नकाबपोश बदमाश तमंचे की बट से सराफा व्यवसायी को घायल कर 50 हजार के आभूषण लूट कर भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
परियत निवासी सराफा व्यवसायी सत्यम सेठ (33) पुत्र ध्रुव सेठ दोपहर में बाइक से घर से जयरामपुर बाजार स्थित अपनी दुकान राज ज्वेलर्स जा रहा था। वह डिंगुरिया गांव के पास पहुंचा था कि तभी दो बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया, लेकिन वह बाल-बाल बचते हुए नीचे गिर गया। नकाबपोश बदमाश तमंचे की बट से उस पर वार कर नगदी सहित 50 हजार के आभूषण लूट कर फरार हो गए। किसी राहगीर ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष राम सरीख गौतम व्यवसायी को अस्पताल ले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि व्यवसायी ने 20 चांदी के पायल,10 बिछिया और मीना, सात चांदी की चेन, 15 चांदी की कील, पांच नथिया लूटा जाना बताया है। लूटे गए गहने की कीमत 50 हजार रुपये हैैैैै। उन्होंने कहा कि मुुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। इसमें सर्विलांस व स्वाट टीम को भी लगा दिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।