फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले की तीन नगर निकायों से बड़ी होगी गौराबादशाहपुर नगर पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। निकाय चुनाव से पहले जिले में नव सृजित तीन नगर निकायों में वार्डों के गठन का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। इस दौरान गौराबादशाहपुर 15 वार्ड का नगर पंचायत होगा। कजगांव 12 और रामपुर 13 वार्ड का नगर पंचायत होगा। इस दौरान, गौराबादशाहपुर पहले की तीन नगर पंचायतों केराकत, जफराबाद और खेतासराय से बड़ी होगी। कारण केराकत नगर पंचायत जहां 11 वार्ड का है। वहीं, जफराबाद 10 और खेतासराय 13 वार्ड का है। शेष तीन नगर पंचायत मछलीशहर, बदलापुर और मडि़याहूं 15-15 वार्ड का है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से वर्ष 2020 में जिले में तीन नए नगर निकायों का सृजन किया गया था, जिसमें कजगांव, गौराबादशाहपुर और रामपुर है। इन नगर निकायों का सृजन 18 ग्राम पंचायतों के कुल 21 राजस्व गांवों को मिलाकर किया गया है। इसमें कजगांव में पांच राजस्व गांव को सम्मिलित किया गया था। गौराबादशाहपुर में आठ राजस्व गांव तथा रामपुर में आठ राजस्व गांव को शामिल किया गया था। इस दौरान गौराबादशापुर नगर पंचायत में बंजारेपुर ग्राम पंचायत के बंजारेपुर और कर्मदासपुर, गौरा ग्राम पंचायत के गौरा, चोरसंड ग्राम पंचायत के चोरसंड, सखैला ग्राम पंचायत सखैला, दखान ग्राम पंचायत के दखान, बमैला ग्राम पंचायत के बमैला, नयनसंड ग्राम पंचायत के नयनसंड राजस्व गांव है, जबकि कजगांव नगर निकाय में माधोपट्टी ग्राम पंचायत के माधोपट्टी व खमपुर, सादता मसौड़ा ग्राम पंचायत के सादात मसौड़ा, राजेपुर ग्राम पंचायत के राजेपुर व गद्दीपुर ग्राम पंचायत के गद्दीपुर राजस्व गांव को शामिल किया गया है। वहीं, रामपुर नगर निकाय में रामपुर ग्राम पंचायत के रामपुर, धनूआं ग्राम पंचायत के धनूआं, रसूलहा ग्राम पंचायत के खेमापुर, मई ग्राम पंचायत के मई, राघोरामपट्टी ग्राम पंचायत के राघोरामपट्टी माफी व सहनपुर और फजुलहा ग्राम पंचायत के मालपुर और भानपुर राजस्व गांव शामिल है। आगामी निकाय चुनाव इन तीनों नवसृजित नगर पंचायतों में हो सके, इसके मद्देनजर सरकार की ओर से इन नगर निकायों में वार्डों का गठन करने का निर्देश पिछले दिनों दिया गया था। इसके क्रम में इन तीनों नव सृजित नगर पंचायतों में जिला प्रशासन ने वार्डों का गठन कर शासन को रिपोर्ट भेजी है। इसमें गौराबादशाहपुर में 15, कजगांव में 12 और रामपुर में 13 वार्ड बनाने के लिए जोन की रिपोर्ट भेजी है।
वर्जन
नव सृजित तीनों नगर पंचायत गौराबादशाहपुर, कजगांव और रामपुर में परिसीमन कर वार्डों के गठन कर शासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। इस दौरान गौराबादशाहपुर में 15 वार्ड, कजगांव में 12 वार्ड और रामपुर में 13 वार्ड बनाया गया है। - रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी भू व राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें