फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को छोड़कर प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी विवाहिता, पांच वर्ष पूर्व हुआ था प्रेम विवाह 

Thu, 11 Feb 2021 12:03 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के जफराबाद थाने में बुधवार को नए तरह का मामला आया। पांच वर्ष पूर्व प्रेम विवाह रचाने वाली महिला अब पति को छोड़ पड़ोसी युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ गई थी। पुलिस ने काफी समझाया, मगर बात नहीं बनी तो दोनों के परिवारवालों को थाने में बुलाया गया। घंटों पंचायत के बाद देर शाम दोनों को घर भेजा गया।  

विज्ञापन


क्षेत्र के मिसिरपुर गांव निवासी अठाईस वर्षीय युवक (28) ने पांच वर्ष पूर्व रिश्तेदार की बेटी से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद युवती का परिवारवालों से विवाद हो गया। वह पति के साथ रह रही थी। पिछले कुछ महीने से पति-पत्नी में काफी अनबन रहने लगी। दोनों अक्सर झगड़ा करते थे। इस बीच पड़ोसी युवक से विवाहिता की नजदीकी बढ़ गई।

गांव में चर्चा आम हुई तो पति ने इस पर नाराजगी जताते हुए विवाहिता से सख्ती की तो वह भड़क गई। पति-पत्नी के बीच विवाद थाने तक पहुंच गया। उसने साफ कहा कि वह अब पति के बजाय पड़ोसी युवक के साथ ही रहेगी।
विज्ञापन


क्रोध में आकर पति ने चाकू से अपने हाथ पर कई जगह काट लिया। उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। देर शाम तक पुलिस थाने में दोनों के बीच पंचायत कराती रही। एसओ विजय प्रताप सिंह ने कहा कि दोनों के परिजनों व रिश्तेदारों को बुलाकर बातचीत की गई। काफी समझाबुझा कर दोनों को घर भेजा गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें