फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान से बदमाशों ने 30 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। नगर के इंदिरा चौक से महज 100 मीटर दूर सुल्तानपुर रोड पर बदमाशों ने असलहे के बल पर किराना दुकानदार से 30 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इंदिरा चौक से सुल्तानपुर रोड पर मनीष कुमार गुप्ता की किराने की दुकान है। मंगलवार की रात करीब नौ बजे रात मनीष ग्राहकों को सामान दे रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश दुकान के सामने रुके। एक बदमाश बाइक पर बैठा ही रहा, जबकि दो लोग दुकान में घुसकर दुकानदार मनीष की कनपटी पर तमंचा सटाकर गल्ले में रखा तीस हजार नकदी लेकर सिंगरामऊ की तरफ फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस दुकानदार से पूछताछ कर थाने लौट गई। मनीष के पिता जियालाल की तहरीर पर तीन अज्ञात के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज कर कर पुलिस छानबीन कर रही है।
घर छोड़ने के बहाने बैग लेकर भागे उचक्के
बदलापुर। कस्बे के घनश्यामपुर रोड स्थित पीली नदी (शाहपुर) के पास बुधवार की सुबह गाजियाबाद से कमाकर लौट रहे शख्स का बैग लेकर बाइक सवार उचक्के फरार हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। लेदुका बाजार निवासी राम उजागिर गुप्ता गाजियाबाद में नौकरी करते हैं। वह सुबह छह बजे सद्भावना एक्सप्रेस से श्रीकृष्णगर रेलवे स्टेशन पर उतरे। वहां से पैदल चलकर इंदिरा चौक पर पहुंचे। यहां एक दुकान से मिठाई खरीद रहे थे, तभी दो युवक पहुंचे। गांव तक पहुंचाने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। शाहपुर गांव स्थित पीली नदी के पास चालक ने बाइक रोककर राम उजागिर को उतार दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक उचक्के कपड़ों से भरा दोनों बैग और उसमें रखा दो हजा रुपये लेकर बटाऊबीर की तरफ फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें