फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: देर रात विद्यालय के कमरे में मिले प्रबंधक व प्रधानाचार्य, लगा गंभीर आरोप; पहुंची पुलिस

Sun, 07 Apr 2024 09:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

Jaunpur News: दोनों को देर रात विद्यालय के कमरे में जाते देखा गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों को कमरे से बाहर निकाला और दरवाजे पर ताला लगाया।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर नगर के बुढ़वा बाबा मंदिर समीप चल रहे एक विद्यालय में बीती देर रात विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य कमरे में एक साथ पाए गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने बताया कि बुढ़वा बाबा मंदिर के पास एक विद्यालय है, जिसके प्रबंधक व प्रधानाचार्य को बीती देर रात विद्यालय के कमरे में जाते देखा गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों को कमरे से बाहर निकाला और दरवाजे पर ताला लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गयी। पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों ने दोनों पर रंगरेलियां मनाने का आरोप लगाया है। इस मामले में प्रभारी कोतवाली तारकेश्वर राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें