फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी पाठशाला में लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों में बृहस्पतिवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को जागरूक कर सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बीईओ सिकरारा राजीव कुमार यादव क्षेत्र के डीहजहानिया स्थित कम्पोजिट स्कूल में आयोजित चुनावी पाठशाला में मतदाताओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल के निर्देश के क्रम में सभी विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित है। मतदान लोकतांत्रिक सरकार गठन के लिए सबसे अहम प्रक्रिया है। मतदाता उसके केंद्र बिंदु हैं। मतदान के प्रति उदासीनता उचित नहीं है। यह हर जागरूक नागरिक का अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है कि चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करे। उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के दौरान एक जनवरी 2022 को 18 साल की आयु पूरी करने वालों के नाम सूची में जोड़ने, मृतकों के नाम हटाने व नाम संशोधन किया जाना है। नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए सभी बूथों पर बीएलओ की तरफ से प्रपत्र 6 भरवाए जा रहे हैं। इसके अलावा वोटर हेल्प लाइन एप को डाउनलोड कर भी नए वोटर बनाए जा सकते हैं। इसमें शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, बथुआवर में संयुक्ता सिंह, कम्पोजिट स्कूल इब्राहिमाबाद में सुनील सिंह, डमरुआ में डॉ. विजय बहादुर सिंह के संयोजन में चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें