फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में निकाली गई भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायस्थ महासभा के तत्वावधान में शनिवार को कायस्थ समाज के आराध्य देवता भगवान श्री चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रूहट्टा स्थित मंदिर से पालकी के साथ निकाली गई। इससे पूर्व चित्रगुप्त जी के मंदिर में विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना हुई।
विज्ञापन

रथ पर भगवान चित्रगुप्त की भव्य प्रतिमा शोभायात्रा में चार चांद लगा रही थी। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों ओलंदगंज, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा होते हुए उर्दू बाजार स्थित बारीनाथ मठ में पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भारी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों के अलावा अन्य लोग शामिल रहे। राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव ने भी शोभा यात्रा का स्वागत किया। शोभा यात्रा को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में पहुंचने के उपरांत भगवान चित्रगुप्त की विधिवत आरती उतारकर पूजा अर्चना की गई। भजन गायक पंकज सिन्हा एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, नीलमणि श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव साधु, राकेश श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश, दीपक, अंकित श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संगठन के जिला महासचिव राजेश श्रीवास्तव ने लोगों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें