फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: गृहमंत्री शाह से मिलीं श्रीकला, पति धनंजय ने BJP को दिया था समर्थन; पार्टी का दामन थामने की चर्चा

Thu, 16 May 2024 09:23 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

UP Politics: श्रीकला ने बताया कि वो और उनके पति धनंजय सिंह इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन दे रहे हैं। हालांकि श्रीकला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बारे में कुछ न बोलते हुए जल्द बताने की बात कही।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह के साथ श्रीकला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकाती फोटो पोस्ट की। देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई। हालांकि श्रीकला सिंह ने बताया कि उनकी ये मुलाकात गृह मंत्री अमित शाह से रविवार को उनके दिल्ली स्थित कार्यालय पर हुई थी।

विज्ञापन


श्रीकला सिंह ने बताया गृह मंत्री से उनकी मुलाकात आधे घंटे की ही। मंगलवार को उनके पति की समर्थकों संग बैठक होनी थी जिसमे चुनावी रणनीति पर चर्चा होनी थी। इस लिए उन्होंने यह तस्वीर कहीं भी साझा नहीं की थी। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान गृहमंत्री ने उनसे जौनपुर में चल रहे चुनावी माहौल, जिला पंचायत क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे काम, जिले की समस्याएं आदि पर चर्चा की। 

श्रीकला ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बारे में पूछने पर बताया कि वो पहले से ही बीजेपी से जुड़ी हैं। कुछ दिनों पूर्व बीजेपी द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान में उन्होंने सबसे अधिक सदस्य बनाने पर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने बताया कि बीच में कुछ समय के लिए हालात अलग हुए नहीं तो बीजेपी से जुड़ाव हमेशा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें