फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: छठवें चरण के चुनावी रण के लिए पूर्वांचल में हुंकार भरेंगे पीएम मोदी, आज यहां करेंगे जनसभा

Thu, 16 May 2024 08:59 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

PM Modi Visit News: पीएम नरेंद्र मोदी आज पूर्वांचल के कई जिलों में हुंकार भरेंगे। आज पीएम मोदी जौनपुर, आजमगढ़ और भदोही में जनसभा कर मतदाताओं से रुबरू होंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर पुलिस व प्रशासन की टीमें अलर्ट मोड में हैं। 
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी आज आजमगढ़, जौनपुर और भदोही में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। आजमगढ़ में पीएम जनसभा स्थल निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के गंधुवई में सुबह 10:50 बजे पहुंचेंगे। वहां जनसभा को संबोधित कर 11.40 बजे जौनपुर रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन


जौनपुर में पीएम दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सड़क मार्ग से टीडी कॉलेज स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। यहां एक घंटे जनसभा करेंगे। इसके बाद भदोही रवाना हो जाएंगे। भदोही में वह करीब एक घंटे ऊंज में सभा को संबोधित करेंगे। 

सभा स्थल पर डेढ़ लाख लोगों के लिए इंतजाम किया गया है। मोदी चौथी बार बृहस्पतिवार को जिले में आ रहे हैं। वर्ष 2009 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए वे डॉ महेंद्रनाथ पांडेय के समर्थन में जनसभा करने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें