फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: मछलीशहर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे बीपी सरोज, 2019 में जीत चुके हैं चुनाव

Wed, 10 Apr 2024 02:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से बीपी सरोज को टिकट दिया है। बीपी सरोज इस सीट से 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं। बीपी सरोज ने महाराष्ट्र में बसपा से राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन
बीपी सरोज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मछलीशहर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर बुधवार को विराम लग गया। भाजपा ने अपने सिटिंग सांसद बीपी सरोज पर एक बार फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है।

विज्ञापन


मछलीशहर तहसील के मादरडीह गांव निवासी बीपी सरोज की गिनती महाराष्ट्र के उद्योगपतियों में होती है। 2019 में बसपा प्रत्याशी टी राम को हराकर जीत हासिल करने वाले बीपी सरोज ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत साल 2009 में महाराष्ट्र में बसपा के प्रदेश सचिव रूप में की। 

तीन साल बाद यानी साल 2012 में वे उत्तर प्रदेश की राजनीति में दाखिल हो गए। यहां उन्होंने बसपा की सदस्यता ग्रहण की और 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। 2014 की मोदी लहर में भाजपा प्रत्याशी रामचरित्र निषाद के सामने लोकसभा के चुनाव मैदान में इन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


इसके बाद 2019 का लोकसभा चुनाव आते ही पार्टी बदलकर भाजपा में शामिल हुए और इन्हें भाजपा ने टिकट देकर लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया। इनका मुकाबला बसपा के प्रत्याशी टी राम से हुआ। टी राम को 181 मतों से परास्त कर चुनाव में जीत हासिल की।

सांसद बनने के बाद लगातार क्षेत्र की जनता के बीच में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की सियासी पिच को मजबूत करने में जुटे रहे। इनकी जनता के बीच लोक प्रियता को देखते हुए पार्टी ने एक बार फिर से भरोसा जताते हुए टिकट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें