फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में लटका मिला ताला, प्रधानाध्यापिका समेत छह को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। धर्मापुर विकास खंड क्षेत्र के आधा दर्जन विद्यालयों का बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी जयकुमार यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान एक विद्यालय बंद मिला। इसमें विद्यालय के सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर ने विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय विशेषरपुर, प्राथमिक विद्यालय रामपुर चौकियां, कंपोजिट विद्यालय रामपुर चौकियां, प्राथमिक विद्यालय खलसहा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी जय कुमार नौ बजकर 12 मिनट पर प्राथमिक विद्यालय विशेषरपुर पहुंचे तो यहां विद्यालय के गेट पर ताला लटका हुआ था। प्रधानाध्यापिका रीना सिंह समेत चार सहायक अध्यापक दो शिक्षा मित्र से स्पष्टीकरण मांगा गया है। खंड शिक्षा अधिकारी जय कुमार यादव ने बताया कि विद्यालयों में निरीक्षण किया गया। इसमें प्राथमिक विद्यालय विशेषरपुर 09 बजकर 12 मिनट पर बंद मिला। विद्यालय स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उसके बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें