फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी से 14 को शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बोर्ड परीक्षा के लिए 14 से 16 मार्च तक राजकीय बालिका इंटर कालेज से उत्तर पुस्तिकाओं का उठान किया जाएगा। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि वह तय तिथि के बीच कोठार से उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त कर लें। सुरक्षा को देखते हुए इस बार प्रश्न पत्र डबल लाक में रखे जाएंगे।
विज्ञापन

आलमारी की एक चाभी केंद्र व्यवस्थापक और दूसरी चाभी सहायक केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी इस बार ऑनलाइन लगाई जाएगी। बोर्ड ने सभी विद्यालयों से शिक्षकों का डाटा आनलाइन करा लिया है। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी भी वहीं से लगाई जाएगी। शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित की अध्यक्षता में रजा डीएम शिया इंटर कालेज सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों की हुई बैठक में बोर्ड परीक्षा तैयारी और शुचितापूर्ण नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तैयारी की समीक्षा की। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया कि जो भी तैयारी अधूरी है, उसे शीघ्र पूरा करा लें। प्रवेश पत्र अभी तक नहीं आया है। आने के उपलब्ध करा दिया जाएगा। यदि बोर्ड प्रवेश पत्र आनलाइन कर देता है तो छात्र भी डाउनलोड कर सकेंगे। केंद्र व्यवस्थापकों का कहना है कि कुछ चीजें अभी तक साफ नहीं हो पाई है कि कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी कैसे लगाई जाएगी। किसी केंद्र पर कितने कक्ष निरीक्षकों की जरूरत है और ड्यूटी कैसे लगेगी यह साफ नहीं हो पाया है। इस पर डीआईओएस ने कहा कि शीघ्र ही बैठक बुलाकर कुछ और जानकारियों को बताया जाएगा। परीक्षा के लिए जिले में 230 केंद्र बनाए गए हैं। जिले में विद्यालय की संख्या 641 है। बोर्ड में कुल 149033 छात्र पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में पंजीकृत छात्र 78606, हाईस्कूल में पंजीकृत बालिका 38877, इंटर में पंजीकृत कुल छात्र 70427, इंटर में पंजीकृत बालिकाएं 36022 और इंटर में पंजीकृत बालक 34405 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें