फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गैस एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। घटलौती की शिकायत की पुष्टि होने पर तीन गैस एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने एलपीजी गैस के वाराणसी यूनिट के विक्रय प्रबंधक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि एलपीजी गैस सिलिंडर में घटलौती की लगातार शिकायत आ रही थी। इसपर अधिकारियों की टीम गठित करके 4 फरवरी को जौनपुर गैस एजेंसी लाइन बाजार, प्राइम इंडेन गैस एजेंसी वाजिदपुर, हरिसुभद्रा इंडेन गैस सर्विस की जांच कराई गई। इनके खिलाफ आरोप पत्र जारी कर 11 फरवरी तक स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसके बाद स्पष्टीकरण की जांच के लिए टीम गठित की गई, जिसकी रिपोर्ट 22 अप्रैल को मिली। रिपोर्ट के मुताबिक इन एजेंसियों के गोदामों में स्टांक का बोर्ड नहीं लगा पाया गया था। सिलेंडर के तौल में घटतौली पाई गई। इसी तरह अन्य कई बिंदुओं पर कमियां पाई गई, जिसपर संबंधित ए जेंसियों के खिलाफ कार्रवाई के विक्रय प्रबंधक को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें