फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के मुख्य चौराहों पर लगेगी एलईडी

Sun, 27 Mar 2016 06:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस महकमे ने जिले में भी नई तकनीक अख्तियार किया है।  इसके तहत शहर के मुख्य चौराहों पर एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रयोग के तौर पर जेसीज और पालिटेक्निक चौराहे पर अप्रैल के प्रथम सप्ताह में डिस्प्ले बोर्ड लगा दिया जाएगा। इस पर ट्रैफिक और अपराध के बारे में सूचनाएं दिन रात प्रसारित होंगी। 
विज्ञापन


शहर की ट्रैफिक व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। हर रोज लगने वाले जाम से लोग आजिज आ गए हैं। ऐसे में लोगों की सुविधाओं को देखते हुए पुलिस महकमे ने जेसीज और पालिटेक्निक चौराहे पर एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। जैसे ही ओलंदगंज, चहारसू, कोतवाली, सुतहट्टी आदि इलाकों में जाम लगेगा, इसकी सूचना लोकल केबिल के माध्यम से प्रसारित कर दिया जाएगा।

ऐसे ही जेसीज और पालिटेक्निक सहित अन्य इलाकों में जाम लगने पर सूचनाएं प्रसारित होंगी। इससे लोगों को पहले ही जानकारी मिल जाएगी और वे अपना रास्ता बदलकर गंतव्य तक जा सकेंगे। यातायात नियमों की जानकारी और जिले की मुख्य खबरों का भी प्रसारण इस पर किया जाएगा। किसी भी अफवाह की स्थिति में प्रशासन अपनी बात तत्काल प्रसारित करेगा जिससे लोगों का भ्रम दूर हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें