फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन में उड़े अबीर-गुलाल

Sun, 27 Mar 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
लायंस क्लब के होली मिलन समारोह में अबीर गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई देतीं महिलाएं।
विज्ञापन
लायंस क्लब द्वारा विवाह मैरेज हाल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गाल लगाकर पर्व  की बधाई दी।  इस मौके पर डांस क्लासेस के डायरेक्टर आफताब अली की टीम द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर हेमा श्रीवास्तव, मनोज सोनी, संजय श्रीवास्तव, डा. एके सिन्हा. राजेंद्र कपूर, अरुण त्रिपाठी, सोमेश्वर केसरवानी, डा. अजीत कपूर, डा. वीएस उपाध्याय, अजय आनंद, गोपीचंद्र साहू, राजकुमार साहू, अनिल बैंकर, डा. शिवानंद अशोक मौर्य,विशाल साहू, डा. क्षितिज शर्मा, मो. मुस्तफा, डा. अखिलेश, राधेरमण, डा. विकास आदि मौजूद थे। चित्रांस सेवा समिति के तत्वावधान में कटघरा में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

    इस मौके पर अतिथि के रूप में केके सिन्हा, डा. मनमोहन श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र, आनंद मोहन, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, शरद चंद्र श्रीवास्तव, सुजीत श्रीवास्तव, उमाकांत श्रीवास्तव मौजूद थे।  समाधगंज/मछलीशहरः नगर के खानजादा मोहल्ला में नगर के व्यापारियों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
     जिसमें नगर पंचायत चेयरमैन संजय जायसवाल और अन्य व्यवसायियों ने भाग लिया। लोगों ने होली के पर्व को आपसी भाई चारे का प्रतीक बताया। अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। गीत संगीत का आयोजन किया गया। जिसमें संगीत पार्टी की बालाओं ने अपनी कला का देर रात तक सभी को बांधे रखा।
विज्ञापन

     इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल, मनोज अग्रहरि, राजेश अग्रहरी, लाल बहादुर टंडन, राजेश दुबे, मनोज, सुभाष आदि मौजूद रहे।गौराबादशाहपुरः क्षेत्र के मुरारा गांव निवासी पूर्व प्रधान बांके विहारी सिंह के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
    लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर  बधाई दी। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने फगुआ और  आल्हा गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुरलीधर सिंह, विनोद गुप्ता, विशाल सिंह, शिव शंकर सिंह, सुभाष सरोज, रामसम्हार यादव, मातवर दादा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें