फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से अपहरणकर्ताओं का खुलासा: युवक का अपहरण कर मांगी 20 लाख की फिरौती, पुलिस ने दी दबिश तो छोड़कर भागे आरोपी

Sun, 29 Aug 2021 10:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

युवक का अपहरण कर बदमाशों ने 20 लाख फिरौती मांगी। उनसे खाता नंबर मांगा तो बैक खाता नंबर के आधार पर पुलिस ने दबिश दी। इसके बाद अपहरणकर्ता युवक को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
अपहरण हुआ शख्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के सुजानगंज क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव के पास से शुक्रवार की रात एक कार चालक युवक का अपहरण कर बदमाशों ने 20 लाख की फिरौती मांगी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते के आधार पर दबिश दी तो शनिवार की शाम अपहृत युवक को छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस पीड़ित युवक को अभिरक्षा में लेकर घटना की छानबीन में जुटी है। पुलिस का  कहना है कि मामला लेनदेन के विवाद का है। फिलहाल अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के रहेटुआ गांव निवासी अरविंद कुमार कार चालक है। 27 अगस्त की रात गांव की महिला को सांप काटने पर वह झाड़फूंक के लिए सुजानगंज थाना क्षेत्र के मतरी गांव गया था। आरोप है कि लौटते समय रात आठ बजे मुस्तफाबाद गांव के पास पहुंचे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

कार में सवार सभी तीन महिलाओं को दूसरी कार से उनके घर भेज दिया और अरविंद को वाहन समेत रोक लिया। अरविंद का आरोप है कि आरोपी उन्हें बाइक से टहलाते रहे और घर का नंबर लेकर परिजनों से 20 लाख की फिरौती मांगी। अरविंद के छोटे भाई वीरेंद्र ने इसकी सूचना सुजानगंज थाने पर दी।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस की सलाह पर उसने बदमाशों से पैसा भेजने के लिए खाता नंबर मांगा। यूबीआई के खाता संख्या के बारे में पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि वह खाता सचिन कुमार यादव निवासी बारा सुजानगंज का था।
विज्ञापन

पुलिस ने दबिश दी तो सचिन घर पर नहीं मिला, लेकिन पुलिस के जाने के कुछ देर बाद ही अपहृत युवक को भिखारीपुर गांव में स्थित मंदिर के पास छोड़ दिया गया। वहीं पर उसकी कार खड़ी थी और कार लेकर वह सुजानगंज थाने पहुंचा, जहां आपबीती सुनाई।  

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि जांच में पाया गया गया मामला आपसी लेन-देन का है। आरोपी ने गफलत में दूसरे युवक को उठा लिया। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें