फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेनाल्टी स्ट्रोक से केराकत ने उन्नाव को 4-3 से हराया......

विज्ञापन
विज्ञापन
पेनाल्टी स्ट्रोक से केराकत ने उन्नाव को 4-3 से हराया
विज्ञापन

- केराकत नार्मल स्कूल के मैदान पर शुरू हुई चौधरी चरण सिंह स्मारक राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
केराकत। केराकत स्पोटर्स डेवलपमेंट एकेडमी के संयोजन में शनिवार को चौधरी चरण सिंह स्मारक राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। उद्घाटन मैच बीएफए स्पोर्टिग क्लब उन्नाव व मेजबान केराकत की टीम के बीच हुआ। रोचक मैच में केराकत की टीम टाई ब्रेकर में पेनाल्टी स्ट्रोक के जरिए 4-3 विजयी रही।
विज्ञापन

मैच के पहले हाफ के चौथे मिनट में उन्नाव की टीम ने पहला गोल दाग कर बढ़त बना लिया, मगर दो मिनट बाद ही केराकत ने गोल कर बराबरी कर लिया। अंतिम समय में एक गोल दाग कर उन्नाव ने बढ़त बनाई, लेकिन दूसरे हाफ में केराकर की टीम ने बराबरी कर लिया। अंत में टाई ब्रेकर कराया गया। इसमें पेनाल्टी स्ट्रोक में 4-3 से उन्नाव को हराकर केराकत ने मैच जीत लिया। मैच में रेफरी अजय यादव, हाजी मुनौवर व विनोद कुमार रहे। मैच का उद्घाटन डॉ.सुमन यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर वाराणसी से सपा नेता शालिनी यादव रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की। विशिष्ट अतिथि सुमन डिग्री कॉलेज की प्रबंधिका डॉ.सुमन यादव रहीं। कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मीना साहू, माधुरी गुप्ता, एकेडमी के संस्थापक दूधनाथ यादव, अध्यक्ष लालजी यादव, विनोद साहू, सुशील सोनकर, संतोष साहू, संतराम, राजीव साहू आदि मौजूद रहे। संचालन वीरेंद्र यादव बीरू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें