फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बच्चों से किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा बीआरसी में मंगलवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने कहा कि बच्चे परिवार से अधिक विद्यालय की गतिविधियों से सीखते हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों को कुछ जरूरी टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर परिसर में बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बीईओ राजीव यादव के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर बसंत शुक्ला, राजेश यादव, शैलपति यादव, सुरेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक द्वय विजय बहादुर सिंह, लल्लन उपाध्याय ने की। कार्यक्रम में शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, सुशील उपाध्याय, शैलेश चतुर्वेदी, राजीव सिंह, सुरेश यादव, अनुपम श्रीवास्तव, रवि मिश्रा, सुनील सिंह, प्रताप यादव, डॉ संतोष सिंह, सीमा उपाध्याय आदि मौजूद रहीं। संचालन शिक्षक संयुक्ता सिंह व सुशील उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट यहां से प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर गए। जहां छात्र-छात्राओं से स्कूल के शिक्षकों के बारे में जानकारी ली। संतोष जनक उत्तर मिलने पर उन्होंने बच्चों को बताया कि निर्भीक होकर अपनी समस्याओं के संबंध में गुरुजनों से बात करें। जहां भी संदेह हो उसका निराकरण जरूर करें। उन्होंने बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी पूछे, जिसका सही उत्तर मिलने पर बच्चों को शाबाशी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें