फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : युवक ने गढ़ी खुद के अपहरण की कहानी, पिता से मांगी 10 लाख की फिरौती

Wed, 23 Feb 2022 12:00 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

बेटे के अपहरण का मैसेज मिलते ही उसके पिता रात में भागकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी और मैसेज दिखाया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर मुंगराबादशाहपुर का एक युवक खुद के अपहरण की कहानी गढ़कर अपने पिता से दस लाख रुपये की फिरौती की मांग करने लगा। हालांकि पुलिस की सक्रियता से सच्चाई सामने आ गई।

विज्ञापन

 सराय कांशी गांव निवासी धर्मराज सरोज का बेटा चंदन सरोज (23) बाइक लेकर जौनपुर गया था। शाम तक वह घर नहीं लौटा। रात में उसने पिता के मोबाइल पर वाट्सएप मैसेज भेजा। इसमें खुद के अपहरण  की बात बताई और दस लाख रुपये फिरौती की मांग की।

मैसेज मिलते ही उसके पिता रात में भागकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी और मैसेज दिखाया। पुलिस ने उसके मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया। लोकेशन मिलते ही पुलिस मंगलवार दोपहर बांदा जनपद के एक रेंटोरेंट पहुंच गई। वहां से रात में आठ बजे बाइक और युवक को थाने ले आई।
विज्ञापन


वहां पूछताछ की तो युवक ने स्वीकार किया कि उसने खुद ही मैसेज भेजा था। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सदानंद राय ने बताया कि युवक को बरामद कर उसके पिता के सिपुर्द कर दिया गया है। उसने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रची थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें