फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: जान जोखिम में डाल युवक की बचाई जान, आत्महत्या की नीयत से रेलवे पटरी पर लेटा था

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय कस्बा स्थित रेलवे क्रासिंग के पास बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे आत्महत्या की नीयत से रेलवे पटरी पर लेटे युवक की बाइक सवार ने जान बचा ली। उसने खुद की जान को जोखिम में डालकर ट्रेन पहुंचने से पहले रेल पटरी पर लेटे युवक को खींचकर बाहर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी गुड्डन सिंह अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। वह रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे तो फाटक बंद था। बाइक रोककर फाटक खुलने का इंतजार कर रहे थे । ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी। जैसे ही ट्रेन चली कि एक युवक फौरन आत्महत्या के इरादे से पटरी पर लेट गया। ट्रेन आता देख लोग शोर मचाने लगे। इसी बीच गुड्डन सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए दौड़ लगाई और युवक को पटरी से खींच लिया। चंद पल में ही ट्रेन भी वहां पहुंच गई। मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। घटना की जानकारी थानाध्यक्ष संतोष शुक्ला को दी गई। थानाध्यक्ष ने गुड्डन के हौसले को सराहा और युवक को थाने ले आए। इसके बाद परिजन उसे घर ले गए। आत्महत्या का प्रयास करने वाला युवक पवांरा थाना क्षेत्र के बनगांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें